Year 2020

2020 Timeline: साल 2020— कोरोना, आंदोलन और अन्य घटनाएं एक नजर में

साल 2020 (2020 Timeline) इतिहास में दर्ज होने वाला एक महत्वपूर्ण साल रहा है। इस साल की घटनाओं से देश, समाज और दुनिया की तस्वीर हमेशा के लिए बदली है। मौटे तौर पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर विरोधी आंदोलन, कोविड—19 और उसके बाद हुई तालाबंदी और फिर किसानों का संघर्ष सुर्खियों में रहे। लेकिन इसी दौरान ऐसी कई घटनाएं हुईं जिनका ऐतिहासिक महत्व है। साल ही ऐसी की कुछ सबसे जरूरी घटनाओं, निर्णयों का लेखा—जोखा….

जनवरी
1 जनवरी: दिल्ली समेत देश के विभिन्न शहरों में सीएए—एनआरसी—एनपीआर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने। भोपाल में 1 जनवरी से सत्याग्रह की शुरुआत।
30 जनवरी: भारत में कोविड—19 के पहले मामले की पुष्टि।

फरवरी
8 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनावों का मतदान संपन्न।
11 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनावों का परिणाम घोषित। आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर मिली जीत।
23—29 फरवरी: दिल्ली के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा। कम से कम 53 लोगों की मौत।
24—25 फरवरी: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा। नमस्ते ट्रंप नामक कार्यक्रम में अहमदाबाद में मुख्य कार्यक्रम।

मार्च
10—19 मार्च: मध्य प्रदेश में सरकार पर संकट। कांग्रेस के बागी विधायक पहुंचे बंगलौर।
20 मार्च: राजनीतिक उठापटक के बीच कमलनाथ का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा।
22 मार्च: कोविड—19 से निपटने के लिए 14 घंटे का जनता कर्फ्यू लगाया गया।
23 मार्च: शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ ग्रहण की।
24 मार्च: प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मार्च की मध्य रात्रि से 14 अप्रैल तक के लिए 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया।

अप्रैल
15 अप्रैल: 3 मई तक 19 दिन का लॉकडाउन का दूसरा फेज शुरू

यह भी पढ़ें:  कोरोना कब बड़ा अजाब था जो मुआ लॉकडाउन भी लगा दिया!

मई
4 मई: 17 मई तक के लिए 14 दिन का तीसरा लॉकडाउन शुरू। देश के विभिन्न हिस्सों से मजदूरों का पलायन शुरू।
5 मई: भारत और चीन के बीच झड़पें शुरू हुईं। नाथू ला पर सीमा पार संघर्ष में कई भारतीय और चीनी सैनिक घायल। लगभग एक सौ पचास सैनिक फेस-ऑफ़ में शामिल।
18 मई: 31 मई तक के लिए 14 दिन का लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू

जून
1 जून: 30 दिन के​ लिए अनलॉक 1 की प्रक्रिया शुरू
5 जून: कृषि संबंधी तीन अध्यादेशों पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर।
14 जून: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई के बांद्रा आवास पर संदिग्ध हालात में मौत।
15-16 जून: लद्दाख की गैलवान घाटी में LAC पर भारत और चीन के बीच जारी झड़पों में एक कमांडिंग अधिकारी सहित भारतीय सेना के 20 कर्मी मारे गए।
17 जून: भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल के लिए सीट मिली। 1 जनवरी 2021 से शुरू होगा कार्यकाल।
25 जून: भारतीय रेलवे ने 12 अगस्त 2020 तक सभी पैसेंजर ट्रेन सेवा (राजधानी और प्रवासी विशेष ट्रेनों को छोड़कर) निलंबित कीं।
29 जून: भारत सरकार ने मौजूदा चीन-भारतीय सीमा तनाव के कारण टि​क टॉक, कैमस्कैनर, शेयरइट और यूसी ब्राउज़र सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया।

जुलाई
3 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वांछित अपराधी विकास दुबे के गिरोह के साथ मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद।
10 जुलाई: विकास दुबे मारा गया। एक दिन पहले उज्जैन से हुआ था गिरफ्तार।
17 जुलाई: कोविड—19 के मामलों की संख्या 10 लाख के पार।
29 जुलाई: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी 2020) को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किया अनुमोदित।

अगस्त
5 अगस्त: नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन कर अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी।
11 अगस्त: कांग्रेस राजनेता के भतीजे ने की पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद फेसबुक पोस्ट। बेंगलुरु में दंगे। 3 की मौत, कई गिरफ्तार।
31 अगस्त: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही के लिए जीडीपी का डेटा जारी किया। भारत में COVID-19 महामारी लॉकडाउन के कारण माइनस 23.9% हुई जीडीपी।

यह भी पढ़ें:  Mazdoor Sahyog Kendra - Baccha Kits for Shramik Trains

सितंबर
14 सितंबर: 5 जून को जारी कृषि अध्यादेशों को कानून में बदलने के लिए संसद में पेश किया गया।
30 सितंबर: अदालत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के सभी 32 आरोपियों को बरी किया। इनमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार और कई अन्य शामिल थे। विशेष अदालत के न्यायाधीश ने कहा “विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था।”

अक्टूबर
31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि उनकी सरकार द्वारा ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए एक कानून पारित किया जाएगा।

नवंबर
24 नवंबर: उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश एंटी लव जिहाद कानून के अध्यादेश को मंजूरी दी।
26 नवंबर: तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसानों का दिल्ली मार्च। सरकार ने किसानों को दिल्ली में न घुसने देने के लिए किए बंदोबस्त।
27 नवंबर: सिंघू बार्डर पर जमे किसान।
28 नवंबर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लव जिहाद अध्यादेश को किया अनुमोदित।

दिसंबर
4 दिसंबर: सरकार और किसानों के बीच वार्ता विफल
12 दिसंबर: हरियाणा में किसानों ने ​फ्री किए टोल प्लाजा। जयपुर हाइवे को भी रोका।
26 दिसंबर: मध्य प्रदेश सरकार ने दी उत्तर प्रदेश के समान तथाकथित धर्मांतरण विरोधी बिल को मंजूरी।