संविधान लाइव जन यात्रा: मध्य प्रदेश 2024

  • 29 लोकसभा क्षेत्र में 45 दिनों में पहुंचेगी संविधान लाइव की टीम
    गांव, देहात, कस्बों में सुनेंगे उन आवाजों को जो सुनी नहीं जातीं
    प्रदेश के 30 से अधिक समूह संगठन हैं इस यात्रा के भागीदार

SAMVIDAHAN LIVE YATRA:  आगामी लोकसभा चुनावों पर खबरिया चैनल की बहसों और प्रायोजित खबरों के साथ अखबारों में भी ग्राउंड रिपोर्ट के नाम पर उबाऊ आंकड़ों और राजनीतिक वर्चस्व वाली शख्सियतों पर अधिक ध्यान केंद्रित होगा। इस बीच कई समूह दिल्ली से लेकर बिहार तक जमीनी रिपोर्टिंग भी कर रहे होंगे, लेकिन इनका दायरा भी सियासी खेमेबाजी के इर्द गिर्द ही होगा। इसमें भी ज्यादातर स्वतंत्र पत्रकार और जनपक्षधर समूह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार आदि क्षेत्रों के सवालों को ही राजनीतिक चश्मे से देखेंगे।

दिलचस्प है कि देश के दिल मध्य प्रदेश की आवाज ऐसे मौकों पर बहुत धीमी सुनाई देती है। जबकि भारत के इस हृदय प्रदेश ने 1952 से लेकर अब तक के हर चुनाव में राष्ट्रीय राजनीति के आमचुनावों की आहट को विधानसभाओं में बहुत जोर से उछाला है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र की सबसे बड़ी गूंज को सुनने के लिए संविधान लाइव के साथी मार्च के दूसरे सप्ताह से मई 2024 के बीच यात्रा करेंगे। इस दौरान हम सामाजिक नजरिया से राजनीतिक हरकतों को देखेंगे और आर्थिक सवालों से दो चार होते हुए सांस्कृतिक परिदृश्य को टटोलने की कोशिश करेंगे।

इस यात्रा में चुनिंदा “संविधान लाइव फैलो” हमारे साथ होंगे। साथ में देश और प्रदेश के कुछ वरिष्ठ और चर्चित पत्रकार जो सामाजिक—सांस्कृतिक नजर से खबरों को देखते रहे हैं, वे भी हमारे साथ होंगे। यात्रा के बाद इससे मिले अनुभवों और सीखों का दस्तावेजीकरण किया जायेगा।

इस प्रक्रिया के माध्यम से, हम महिला, ​आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय पर असर डालने वाली राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चिंताओं को करीब से देखने की कोशिश करेंगे। हम किसान, युवा, छात्र, बच्चे, श्रमिक, बुजुर्ग और अन्य समूहों की आवाज को भी दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

इन समूहों से बातचीत के दौरान आने वाली प्रमुख आवाजों को और मध्य प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों के बारे में एकत्रित सामग्री को संविधान लाइव के विभिन्न प्लेटफार्म के अलावा अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, यूट्यूब चैनल, न्यूज चैनल और अखबारों के माध्यम से देश की संवेदनशील और साझा मूल्यों में यकीन करने वाले नागरिक समुदायों के साथ साझा किया जाएगा। मुख्य धारा की मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार, जो जमीनी पत्रकारिता में रुचि रखते हैं, वे हमारे साथ इस यात्रा के दौरान अलग अलग हिस्सों में जुड़ेंगे। हम कुछ मीडिया हाउस के साथ भी जुड़ेंगे ताकि यात्रा के दौरान एकत्रित खबरों को वृहद समुदाय तक पहुंचाया जा सके।
इस दौरान सिविल सोसाइटी समूहों, आंदोलनों, संगठनों, नेटवर्क्स, संस्थान और व्यक्तिगत रूप से कई साथी सीधे तौर पर संविधान लाइव की इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

यह भी पढ़ें:  Madhya Pradesh: गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, जांच कराने से कतरा रहे हैं लोग

संविधान लाइव रिपोर्टिंग यात्रा प्रस्तावित प्लान

यात्रा पहला पड़ाव: 14 मार्च से 23 मार्च (10 दिन)
इस दौरान हम 9 लोकसभा क्षेत्रों राजगढ़, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा को कवर करेंगे।

यात्रा दूसरा पड़ाव: 28 मार्च से 10 अप्रैल: 14दिन
इस दौरान हम होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, सीधी, रीवा और सतना लोकसभा क्षेत्र को कवर करेंगे।

यात्रा तीसरा पड़ाव: 13 अप्रैल से 21 अप्रैल: 9 दिन
इस दौरान हम दमोह लोकसभा क्षेत्र, खजुराहो, टीकमगढ़, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर और विदिशा लोकसभा क्षेत्र को कवर करेंगे।

यात्रा चौथा पड़ाव: 23 अप्रैल से 28 अप्रैल: 6 दिन
इस दौरान हम भोपाल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रिपोर्टिंग करेंगे।

तारीख वार यात्रा का विस्तृत प्लान इस लिंक पर देखें।

यात्रा में शामिल साथी

गोपालसिंह गंदवाने
उम्र: 22 साल। पिता:  रामसिंह गंदवाने। मां: रूसुम बाई।
मध्य प्रदेश हरदा जिले के बघवाड़ में 10 सदस्यीय परिवार में बचपन गुजरा। परिवार की आजीविका कृषि पर निर्भर है। 12वीं तक की शिक्षा अपने गांव के पास के ही शासकीय विद्यालय से 2018 में पूरी करने के बाद बैचलर आफ आर्ट्स में दाखिला। 2023 में समाजशास्त्र से स्नातकोत्तर। कॉलेज में दाखिले के समय NSS का चयन। यहां बी सर्टिफिकेट हासिल किया। सामाजिक कार्यों में रुचि के चलते लगातार कई समूहों के साथ सक्रिय। संविधान लाइव 2024 फैलोशिप में चयन।
Email ID: [email protected]
Mobile Number: 9691762044

 

शिवांक साहू
उम्र:
21 साल। मां: पूनम साहू। पिता:  मनोज कुमार।
नर्मदापुरम में बसे ग्राम बछवाड़ा में जन्म। पिता मनोज कुमार शिक्षक और बाल साहित्यकार। माखननगर से हायर सेकेंडरी के बाद अब भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं सृजनात्मक लेखन में स्नातक के विद्यार्थी। कविता, कहानियों के साथ समसामयिक विषयों पर फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लेखन। कला-संस्कृति, फोटोग्राफी, फ़िल्म आदि से ख़ासा लगाव। कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ाव। संविधान लाइव 2024 फैलोशिप में चयन।
Email ID: [email protected]
Mobile Number: 7697222116

स्नेहा मनोज
उम्र: 23। मां: रेणु कुमारी। पिता: सुनील कुमार।
मूलत: बिहार से। पटना वुमेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन। पत्रकार बनने का सपना देखा और जिया। 2020 से डिजिटल मीडिया और इलेक्ट्रिॉनिक मीडिया में सक्रिय। दूरदर्शन बिहार के कई प्रोग्राम को लीड लिया। कृषि दर्शन प्रोग्राम से जुड़ाव। बिहार के चैनल कशिश न्यूज़ में काम। फ़िलहाल स्वतंत्र पत्रकार और भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई। पत्रकारिता की छात्रा, जो खबरों की होड़ में फंसना नहीं, बल्कि खबरों को जीना चाहती है। कई समूहों और संगठनों से जुड़ाव। संविधान लाइव 2024 फैलोशिप में चयन।
Email ID:  [email protected]
Mobile Number: 7644988192

यह भी पढ़ें:  Citizenship Amendment Act: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार तय कर सकती है सीएए के नियम

रितिकराज शाह
उम्र: 22 साल। मां: शैल देवी ।पिता: दीनानाथ शाह।
10वीं और 12वीं कि पढ़ाई माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से क्रमशः 2017 और 2019 में। 2022 में B. Com (hons) davv यूनिवर्सिटी से। दूसरा स्नातक बैचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन (1 ईयर डिग्री कोर्स ) 2022 में। फिलहाल मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन DAVV इंदौर के छात्र। लिखने, वीडियो बनाने और सामाजिक मुद्दों पर बात करने में रूचि। सीखने की हर कोशिश के प्रति बेहद उत्सुक। फिलहाल सामाजिक मुद्दों पर चर्चाओं में हिस्सेदारी। संविधान लाइव 2024 फैलोशिप में चयन।
Email ID: [email protected]
Mobile Number: 8871794528

सचिन श्रीवास्तव
उम्र: 43 वर्ष। मां: किरण देवी। पिता: प्रेमनारायण श्रीवास्तव।
SAMVIDAHAN LIVE YATRAमुंगावली (अशोकनगर) में जन्म। पेशे से पत्रकार और जीवन से कवि। साहित्य, नाटक, तकनीक, फिल्म, इतिहास और राजनीति में गहरी रुचि। क़रीब 18 वर्षों तक मुख्यधारा की हिंदी पत्रकारिता में रिपोर्टर, सब एडिटर से संपादक तक 24 नौकरियां करने के बाद बीते 6 साल से भोपाल में संविधान और जन आंदोलनों पर युवाओं के साथ कार्य। भारतीय जन नाट्य संघ, प्रगतिशील लेखक संघ, एका: द कम्यूनिकेटर्स कलेक्टिव से गहरा जुड़ाव। चंद किताबें और कुछ डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण। संविधान लाइव समूह का हिस्सा
Email ID: [email protected]
Mobile number: 7869128784

राधा जाटव
उम्र: 29 वर्ष। मां: कंचन बाई जाटव। पिता: दुली चंद्र जाटव।
SAMVIDAHAN LIVE YATRAराजगढ़, तलेन की निवासी। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में मास्टर्स। सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि। फिल्मों से लेकर किताबों के बीच वक्त गुजारने की आदी। बच्चों से लेकर मजदूरों तक के जीवन को जानने समझने के साथ चंद जिंदगियों को बेहतर बनाने की कोशिश में साझीदार। वर्तमान में एका: द कम्युनिकेटर्स कलेक्टिव में कम्युनिकेशन एसोसिएट।
Email ID: [email protected]
Mobile number:  8085571819

मुस्कान वर्मा
उम्र: 24। मां: अमृता वर्मा। पिता: रमेश चंद्र वर्मा।
भोपाल के सरोजनी नायडु गर्ल्स पीजी कॉलेज से सोशल वर्क में एमए। डिफेंस, सामाजिक कार्य और तंदरुस्ती में गहरी रुचि। संविधान लाइव की इंटर्न

शरवन कोरी
उम्र: 24 वर्ष। मां: लालती देवी । पिता: सालिकराम कोरी।
7 नवंबर 1999 को पश्चिम बंगाल के ए.बी. पिट में जन्म। वहीं से प्रारंभिक शिक्षा। मूल-निवास उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का एक गांव बैरमपुर में। इलाहाबाद से इंटरमीडिएट। मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के सिलसिले में कोटा में रहे। लॉकडाउन के दौरान साहित्य से जुड़ाव। इसके बाद जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन से स्नातक की तरफ कदम बढ़ाए। कविताओं से गहरी यारी। कविता प्रकाशन में संकोची, हालांकि पहला कविता संग्रह “विरोहण” साया हुआ है।
Email ID:  [email protected]
Mobile number: 7908124624

उम्मीद और यकीन के साथ
संविधान लाइव टीम