एंजिलिना जॉली-ब्रेड पिट: 1000 करोड़ का तलाक

22 सितंबर 2016 को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित

सचिन श्रीवास्तव 
जॉनी मिलर और फिर बिली बॉब से रिश्ता टूटने के बाद एंजेलिना जॉली 10 साल ब्रेड पिट के साथ रहीं, लेकिन शादी नहीं की। अब फिर उनकी शादी महज दो साल में ही टूटने के कगार पर है। बीते एक दशक में ब्रैंजेलीना के नाम से मशहूर रहे इस पॉवर कपल के 6 बच्चे हैं। इनमें से तीन गोद लिए हैं। एंजेलिना सभी बच्चों की कस्टडी चाहती हैं और वे ब्रेड के परवरिश के तौर तरीकों से खुश नहीं हैं। यह तलाक हॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों में शुमार होगा यह तय है।

एंजेलिना जॉली
जन्म: 4 जून 1975
हॉलीवुड की सबसे धनी अभिनेत्री। एक ऑस्कर, दो स्क्रीन एक्टर गिल्ड और तीन ग्लोबल ग्लोब पुरस्कारों से नवाजी गईं। दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार। टैटू और दिलकश होंठ के लिए मशहूर।

ब्रैड पिट
जन्म: 18 दिसंबर 1963
अमरीकी फिल्म जगत की सबसे ताकतवर हस्ती। नीली आंखों और शरारती मुस्कुराहट के लिए मशहूर। दुनिया के सबसे सेक्सी कलाकारों की सूची में कई बार शामिल।

2680 करोड़ रुपए की कुल संयुक्त संपत्ति है ब्रैड पिट और एंजेलिना जॉली की।

सबसे महंगे तलाक की शुरुआत!
सेलिब्रेटी नेट वर्थ के आकलन के मुताबिक ब्रैड पिट की कुल संपत्ति 1608 करोड़ रुपए और एंजेलिना की 160 मिलियन डॉलर 1072 करोड़ रुपए है। दोनों ने दर्जनों हिट फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा कई फिल्मों का निर्माण व निर्देशन किया है। जॉली अपने छह बच्चों की कस्टडी मांग रही हैं। जाहिर है ऐसा होता है, तो पिट को बच्चों की परवरिश के लिए खर्च देना होगा, जो प्रति माह करोड़ों में होगी। इसके अलावा दोनों की संयुक्त अचल संपत्ति भी है। इनमें कैलिफोर्निया के कई घर, न्यू ऑरलेन्स का बंगला और फ्रांस का 60 मिलियन डॉलर का विशाल बंगला शामिल है। कानून के मुताबिक जॉली और पिट ने शादी के बाद जो भी कमाई की है, उसमें दोनों की हिस्सेदारी है। फिल्मों, विज्ञापन और अन्य साधनों से बीते दो साल में बैंजेलिना ने करीब 1 हजार रुपए की कमाई की है। इस रकम का बंटवारा तलाक की राह को मुश्किल बनाएगा। इससे पहले ब्रैड पिट ने जेनिफर एनिस्टिन से 60 मिलियन डॉलर (400 करोड़ रुपए) में तलाक का सैटलमेंट किया था। इनमें से ब्रैड के हिस्से में 31 मिनियन और जेनिफर के हिस्से में 29 मिलियन डॉलर आए थे।

यह भी पढ़ें:  संगीत की दुनिया : इस साल को खास बना रहीं ये नई शैलियां

एंजेलिना के अंतरंग रिश्ते
14 साल की उम्र में वर्जीनिटी खोने वाली एंजेलिना अपने रिश्तों को लेकर बेलौस रही हैं। उनका पहला अफेयर दो साल चला। 16 साल की उम्र में पहले ब्रेकअप के बाद वे हॉलीवुड में आईं। 1995 में ‘हैकर्स’ के सेट पर जॉनी ली मिलर से मुलाकात हुई। दोनों ने मार्च, 1996 में शादी कर ली। तीन साल बाद 3 फरवरी, 1999 को एंजेलिना ने तलाक की अर्जी दी। इस दौरान 1996 में ‘फायरफॉक्स’ की शूटिंग के दौरान एंजेलिना की अभिनेत्री जेनी शिमिजू के नजदीक आईं। 1999 में ‘पुशिंग टिन’ की शूटिंग के दौरान जोली की पहचान बिली बॉब से हुई। 2 महीने बाद ही 5 मई, 2000 को दोनों ने शादी कर ली। बिली उम्र में जॉली से 20 साल बड़े थे। 2002 में दोनों बच्चा गोद लेने वाले थे। इस खबर के तीन माह बाद ही इनका तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें:  रोजगार के हालात: क्षमता से कम काम की मजबूरी

कई अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं पिट
80 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत में ब्रैड पिट का नाम अपनी कई सह कलाकारों के साथ जुड़ा। इनमें रॉबिन गिवेन्स, जिल स्कोइलिन, जूलियट लेविस आदि शामिल हैं। 1994 से 97 के बीच पिट अभिनेत्री जेनेथ पैल्ट्रो को डेट कर रहे थे। 1998 में उनकी मुलाकात जेनिफर एनिस्टन से हुई। दोनों ने 29 जुलाई 2000 को मलिबू में शादी की। जनवरी 2005 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। दो महीने बाद एनिस्टन ने तलाक की अर्जी दायर की। 2 अक्टूबर 2005 को दोनों कानूनी रूप से अलग हो गए। इसी दौरान ब्रैड एंजेलिना के करीब आए।

नैनी है वजह?
बताया जाता है कि बच्चों ने मां जॉली से शिकायत की थी कि उनकी नैनी, ब्रैड पिट को पसंद करने लगी है। इसी नैनी को तलाक का अहम कारण बताया जा रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट कहती हैं कि नैनी ने ऐसा कुछ नहीं किया। बच्चे नैनी को नौकरी से निकालना चाहते थे, इसलिए यह कहानी बनाई। इससे ब्रैंजेलीना के रिश्ते में दरार आ गई। बच्चों ने जब शिकायत की, तब एंजेलिना कंबोडिया में थीं।