Covid-19

Covid-19: कोरोना के कारण 61 फीसदी लोग उदास, चिंतित और गुस्से में

लोकल सर्किल्स के ताजा सर्वे के मुताबिक कोरोना वायरस (Covid-19) के कारण भारत में ज्यादातर लोग चिंतित, उदास और गुस्से में हैं। कोरोना (Covid-19) की ताजा लहर ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाला है। लोकल सर्किल्स के सर्वे में शामिल लोगों से भारत में कोरोना (Covid-19) के बढ़ते मामलों पर सवाल पूछे गए। सर्वे में पाया गया कि कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते मामलों के कारण लोग अत्यधिक तनाव महसूस कर रहे हैं। सर्वे में शामिल लोगों ने बताया कि उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। सर्वे के मुताबिक देश में 61 फीसदी लोग उदास, चिंतित और गुस्से में हैं।

यह भी पढ़ें:  Ground Report: वातावरण सो रहा था, अब आंख मलने लगा है

भारत ने (Covid-19)  दूसरी लहर को कैसे संभाला
कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर को भारत द्वारा संभाले जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर 45 फीसदी लोगों की राय है कि देश ने इसको सही तरीके से नहीं संभाला। लोग सरकार की नाकामी से नाराज दिखे वहीं 45 फीसदी ने कहा कि देश कोविड (Covid-19) को संभालने में सही रास्ते पर है।

विशेषज्ञों पर क्या है राय
कोरोना (Covid-19) की दूसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों द्वारा उसे संभाल पाने को लेकर पूछे जाने पर सर्वे में शामिल 61 फीसदी लोग अनिश्चय की स्थिति में नजर आए।

कई बीमारी के शिकार हो रहे
सर्वे में पता चला कि कोरोना काल में नींद नहीं आना, गुस्सा आना और चिंता से जुड़ी गंभीर बीमारियां भी लोगों को हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:  East Vs West: पूर्वी समुदाय पर काम नहीं करते पश्चिमी तौर-ओ-ढब

25 हजार लोगों से पूछे गए सवाल
सर्वे में 25 हजार से अधिक लोगों से सवाल पूछे गए। देश के 324 जिलों के लोगों से कोरोना की दूसरी लहर के बीच सवाल किए गए। सर्वे में प्रतिक्रिया देने वाले 65 फीसदी पुरुष थे, जबकि 35 फीसदी महिलाएं।