Samvidhan Live: What we Do! हम क्या करते हैं

About Us हमारे बारे में

We are a collective of Activists, Feminists, Artists, Designers, Journalists, Teachers and Students with interests in People’s Movements and the Constitution. This group is run voluntarily with contributions from like-minded people. Samvidhan Live is an independent media collective that aspires for an equitable and just world for all – a world free of discrimination, violence and exploitation; where every individual has the space to attain his or her highest potential and live a life of dignity.  Read More…

Andolan Update आंदोलन अपडेट

संविधान के तहत चुनी हुई सरकारें जब जनता के दुखों और तकलीफों से मुंह मोड़ लेती हैं, तो जनता सड़कों पर उतरती है। कई बार इसके पीछे एक सत्ता को हटाकर अपनी सत्ता काबिज करने की सोची समझी रणनीति होती है, तो कई बार महज अपनी समस्या को हल करने के लिए बनाया जाने वाला दबाव काम करता है। क्या है इन आंदोलनों की हकीकत? क्या आंदोलन, धरना, प्रदर्शन के पहले भी हो सकता है कोई रास्ता? कहां तक पहुंचेगा जनता या जनता के समूहों का विरोध? इन्हीं सवालों के जवाब की तलाश करते हुए देश और दुनिया में चल रहे मौजूदा आंदोलनों की ताजा खबरों पर खास नजर। साथ ही लोकतांत्रिक आंदोलनों की बा​रीकियों को पकड़ते हुए आडियो, वीडियो, फोटो और लिखित दस्तावेजीकरण।  Know More…

Azad Bol आजाद बोल

जमीन की आवाजों और उनके कथ्य को समझने के लिए जरूरी है कि तकलीफों से गुजर रहे साथी अपनी कहानी खुद कहें। यह आवाजें हर जगह मौजूद हैं। आसपास से आती इन आवाजों की आहटें हम सभी सुन समझ पा रहे हैं। जरूरी है उनका दर्ज होना। मुश्किलों के बीच जद्दोजहद में शामिल साथी अपने दुख, तकलीफों को दर्ज करते हुए अलग अलग माध्यमों का सहारा लेते हैं। इन्हीं माध्यमों की पड़ताल और जमीनी कहानियों की दर्ज होती श्रृंखला है आजाद बोल। Read More…

Podcast पॉडकास्ट

लिखे और दिखाई दे रहे शब्दों और दृश्यों के बीच कुछ आवाजें हैं। इनके उतार चढ़ाव में मौजूदा राजनीतिक उलझनें हैं, तो गहरी होती आर्थिक खाई की अंधेरी दुनिया भी। इन्हीं के बीच अपनी संस्कृति का उत्सव मनाता समाज है। विभिन्न मसलों पर जमीनी और वैचारिक आवाजों का अनूठा मिश्रण है संविधान लाइव के पॉडकॉस्ट के हिस्से में  Read More…

Andolan Profile आंदोलन प्रोफाइल

बीते सैकड़ों साल के मानव इतिहास में देश और दुनिया में कई तरह के आंदोलन हुए हैं। इन आंदोलनों ने अपने समय की राजनीति और समाज को तो गहरे अर्थों में प्रभावित किया ही है, लेकिन साथ ही दुनिया की आज की शक्ल बनने के पीछे भी ये आंदोलन बड़ी वजह रहे हैं। इनमें से हर एक के तार दूसरे आंदोलनों से जुड़े हुए हैं। विस्थापन का सवाल विकास से जुड़ा है, तो विकास की नई अवधारणाओं का असर आर्थिकी पर पड़ता है। सांस्कृतिक सवाल भी इसी का हिस्सा हैं, तो राजनीतिक दावेदारी भी इन आंदोलनों को गहरे से प्रभावित करती है। ऐसे ही आंदोलनों की उलझनों, सीखों और सवालों को दर्ज करता है आंदोलन प्रोफाइल Read More…

Interview साक्षात्कार

विभिन्न आंदोलनों के बारे में जो कुछ लिखा, सुना, देखा गया है, उससे कहीं अधिक स्मृतियों में दर्ज है। यह आंदोलन के साथी हैं, आंदोलनों के करीब रहे नागरिक हैं, आंदोलनों से प्रभावित लोग हैं। इनकी कहानियों में आंदोलनों से जुड़ी कई सीखें तो हैं ही बनती—बिगड़ती दुनिया का ख्वाब भी है। इसे दर्ज करने में संविधान लाइव के कई साथी जुटे हैं। धीमे—धीमे यह काम रफ्तार पकड़ रहा है। Know More…

Writing Workshops लेखन कार्यशाला

मौजूदा आंदोलनों से जुड़े कई साथी अपनी क​हानियां दर्ज कर रहे हैं, कभी वीडियो में, कभी चित्रों में। कभी समूहों में कहानियां सुनाकर। इसके बावजूद बड़ा हिस्सा दर्ज होने से रह जाता है। इन साथियों की कहानियां लेखन में इसी तरह से दर्ज हो सकें, इसके लिए जरूरी है कि जो लेखन की कला को साध चुके हैं, वो अपनी जानकारियां अन्य साथियों के साथ साझा करें। ऐसी ही सीखते हुए समझने और समझते हुए सीखने सिखाने की कोशिश है लेखन कार्यशालाओं की श्रृंखला। Read More…

Book Publishing अक्षर अक्षर आंदोलन

किताबों ने हमें अपने समय और गुजर चुके दौर के बारे में कई जरूरी सीखें दी हैं। इसके बावजूद किताबों की कमी खलती है। कभी बदलते संवाद के तरीकों में भाषा पुरानी पड़ती है, तो कभी छूट चुकी चीजों को दर्ज करना जरूरी हो जाता है, तो कभी तेजी से बदलते समय को पकड़ने की कोशिश में शब्द सटीक जरिया होते हैं। इन्हीं से जुड़ा है संविधान लाइव का प्रकाशन का काम। Read More…

————————————————————————————–

और यह भी…

New Narrative युवाओं की आवाज / Media Analysis मीडिया एनालिसिस

Study Circle पढ़ना समझना  / Documentary Film Show डॉक्यूमेंट्री फिल्म शो

SL fellowship संविधान लाइव फैलोशिप / Ground Reporter ग्राउंड रिपोर्टर

Azad Bol Magazine आजाद बोल पत्रिका / Roohi Library रूही लाइब्रेरी

Digital Media Workshop & Discussion डिजिटल मीडिया प्रशिक्षण और संवाद

————————————————————————————–

संविधान लाइव जन समूह है। समूह की वेबसाइट पर सामग्री प्रकाशित करने में आपका सहयोग जरूरी है। यदि आपके पास आपकी संस्था, संगठन, समूह या सहयोगियों से जुड़ी कोई खबर, लेख या टिप्पणी है, तो उसे नीचे दिए गए फार्मेट में भेज दें।
विनम्र आग्रह है कि भाषाई मर्यादा और तथ्यों का ध्यान रखें।

शुक्रिया
टीम संविधान लाइव

कोई सवाल हो तो हमें मेल करें: [email protected]

खबर, लेख, टिप्पणी सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें

————————————————————————————–