Farmers Protest

Podcast- Episode 2: किसान आंदोलन के 6 माह और इसके मायने

Samvidhan Live Podcast

Podcast- Episode 2: आज पॉडकास्ट की इस नई कड़ी में ऐतिहासिक किसान आंदोलन पर विभिन्न साथियों की राय। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों ने ऐतिहासिक आंदोलन की नींव रखी और आज 6 महीने बाद भी यह आंदोलन अपनी पूरी ताकत के साथ केंद्र की सत्ता को चुनौती दे रहा है। कल देशभर में काला दिवस मनाया जा रहा है।

इस पॉडकास्ट में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के 6 महीनों का सिंहावलोकन करते हुए बताया है कि क्यों यह आंदोलन खास है और किस तरह यह भारतीय समाज की निर्णायक लड़ाई में तब्दील हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  Podcast – Episode 6: किसान आंदोलन का मौजूदा परिदृश्य क्या है? कितना असर डालेगा देश की राजनीति पर?

पॉडकास्ट में अपनी बात रखने वाले साथियों में शामिल हैं। उर्मिला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय क्रांतिकारी महिला संगठन, यश भारतीय, प्रवक्ता, समाजवादी पार्टी (मध्य प्रदेश), सत्यम पांडे, सदस्य, सचिव मंडल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मध्य प्रदेश), आशा मिश्रा, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, प्रह्लाद बैरागी, महासचिव, अखिल भारतीय किसान महासभा (मध्य प्रदेश), बादल सरोज, संयुक्त सचिव, आल इंडिया किसान सभा और सुभाष गाताडे, वरिष्ठ पत्रकार और विचारक।

संयोजन: सचिन श्रीवास्तव                                                    तकनीकी सहयोग: ईशान

आपको यह बातचीत कैसी लगी? हमें अपनी राय से जरूर अवगत कराएं। अपनी राय मेल [email protected]पर भेजें।

यह भी पढ़ें:  Corona Diary: आंकड़ों में दुख की हिस्सेदारी

—टीम संविधान लाइव