फ्लाइंग कार: 10 साल बाद उड़ती कारों में घूमेंगे आप

सचिन श्रीवास्तव

29 सितंबर 2016 को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित

आप शहर के ट्रैफिक से परेशान हैं, तो एक अच्छी खबर है। संभव है अगले दशक में जब आप कहीं जाने के लिए एप के जरिये कोई टैक्सी बुक करें, तो आपको एयर टैक्सी का ऑप्शन भी मिले। एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबेर ने फ्लाइंग कार की रिसर्च शुरू कर दी है। गुरुवार को उबेर के उत्पाद प्रमुख जेफ होल्डेन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले 10 साल में उबेर की फ्लाइंग कार हकीकत होगी। कई अन्य कंपनियां भी एयर-कार पर रिसर्च कर रही हैं। एयर-कार की इस दौड़ के नतीजे 2025 तक आने की उम्मीद है।

9 महीने पहले लॉन्च हुई थी पहली एयर कार
चीनी कंपनी इहांग ने इसी साल जनवरी में एयर कार 184 को बाजार में उतारा था। यह दुनिया की पहली एयर कार है। 2014 में इहांग ने इस कार पर काम शुरू किया था, और दो साल में ही इसे हकीकत बना दिया। हालांकि फिलहाल इसका इस्तेमाल फोटोग्राफी और हवाई सर्वे में ही किया जा रहा है।

टीएफ-एक्स
कंपनी: टैराफगिया, बोस्टन
संभावित समय: 8-10 साल
संभावित कीमत: 3 लाख डॉलर
चार लोगों के बैठने लायक स्पेस। दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला इंजिन। वर्टिकल टैक ऑफ और लैंडिंग। सामान्य कार जितनी जगह लेगी।
800 किमी तक का सफर कर सकेगी एक उड़ान में
322 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

यह भी पढ़ें:  युद्ध से ज्यादा जरूरी है युद्ध का माहौल

एक्सप्लोरर पीएक्स 200
यूरोप की कई कंपनियों का साझा प्रोजेक्ट
संभावित समय: 12 साल
संभावित कीमत: 60 हजार से 1.20 लाख डॉलर तक
इस सिंगल सीटर एयर कार का अर्धनिर्मित मॉडल पहली बार पेरिस एयर शो 2013 में सामने आया था। इस 300 किलो वजनी कार की पहली उड़ान 2017 में प्रस्तावित है। 2020 तक प्रोटोटाइप आया, तो अगले 10 साल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
640 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड। औसत स्पीड 200 किमी प्रति घंटा।
480 किमी की उड़ान की क्षमता का अनुमान।

मोलर एम400 स्काईकार
कंपनी: मोलर इंटरनेशनल
संभावित समय: 8 साल
संभावित कीमत: 2 लाख डॉलर तक
बीते 50 सालों में पॉल मूलर एयर कार की रिसर्च पर 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली है। दर्जनों प्रयोग असफल रहे और उनकी आलोचना भी हुई। उन्होंने अपने नमूने ऑनलाइन बेचने से लेकर क्राउड फंडिंग तक का सहारा लिया है। फिलहाल उन्हें यूरोप के कुछ समूहों का साथ मिला है।
530 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड होगी इस चार सीटर कार की।
1200 किमी की दूरी तय कर सकेगी एक बार में।

यह भी पढ़ें:  नस्लीय हिंसा के विरोध के लिए अपनाया नया तरीका

अर्बन एयरोनॉटिक्स एक्स-हॉक
कंपनी: मेट्रो स्काईवेज, इजराइल
समय: तय नहीं
कीमत: 30 लाख डॉलर
कंपनी 3 फीट के नमूने की सफल उड़ान का दावा कर चुकी है। इसका एक छोटा वर्जन फिलहाल सर्च और रेस्क्यू टीमों के उपयोग में आ रहा है। कंपनी ने 37 पेटेंट ले रखे हैं, जबकि 12 अन्य कतार में हैं।
250 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम रफ्तार
500 किमी तक जा सकेगी एक उड़ान में

स्काई राइडर एक्स2आर
कंपनी: माकरो इंडस्ट्रीज
समय: 10 साल
कीमत: 50 हजार डॉलर
स्काई राइडर को बोलकर नियंत्रित किया जा सकेगा। 2005 में कंपनी ने प्रोटोटाइप का सफल प्रदर्शन किया था। यह एयर कार 140 किलो तक का भार ले जा सकेगी।
463 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार
1500 किमी तक जाएगी एक उड़ान में

कई कंपनियां हैं कतार में
उबेर से पहले गूगल, एयरबस आदि कई कंपनियों ने एयर टैक्सी सर्विस की घोषणा की। इन कंपनियों ने अपने नमूने भी प्रदर्शित किए, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। एयरबस ने तो बीते साल कई असफलताओं के बाद अपने प्रोटोटाइप की ऑनलाइन नीलामी की थी। जिसे 71 हजार 500 डॉलर में खरीदा गया गया था।