बियोंस गिजेल नोल्स-कार्टर: अमरीकी रंगभेद के खिलाफ जिम्मेदार संगीतमयी आवाज

सचिन श्रीवास्तव
30 अगस्त 2016 के राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित
28 अगस्त की रात न्यूयॉर्क का मेडिसन स्क्वेयर गार्डन एक और ऐतिहासिक पल का गवाह बना। एमटीवी म्यूजिक वीडियो अवार्ड के दौरान गायिका बियोंस नोल्स ने सबसे ज्यादा आठ अवार्ड अपने नाम किए। इनमें साल का सबसे बड़ा पुरस्कार वीडियो ऑफ द ईयर भी शामिल है। लेकिन दुनिया भर में आज बियोंस की चर्चा है, तो इसकी वजह दूसरी है। चर्चा उनके अलबम “लेमोनादे” की है, जो ब्लैक नागरिकों के खिलाफ हिंसा पर आधारित है। बियोंस मंच पर इस हिंसा में मारे गए चार युवाओं की मां के साथ पहुंची। जो उनके अलबम का हिस्सा भी रही हैं। 
लेमोनादे: महज एक ड्रिंक नहीं
अमरीका में ब्लैक नागरिकों के खिलाफ नस्लीय हिंसा से आहत बियोंस ने नस्लीय उन्माद के खिलाफ एक म्यूजिकल वीडियो तैयार करने की शुरुआत की। इसका नाम लंबी चर्चा के बाद लेमोनादे रखा गया। लेमोनादे एक ड्रिंक है, जो पानी, चीनी और नींबू के मिश्रण से तैयार होती है। यह मिश्रण अमरीकी समाज की आदर्श मिलनसार प्रकृति को दर्शाता है। 
कौन हैं  बियोंस 
जन्म: 4 सितंबर 1981
1997 से संगीत जगत में सक्रिय
3000 करोड़ रुपए की संपत्ति
2008 में अमरीकी इतिहास के सबसे कामयाब हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर जे जेड से शादी
डिजनी चाइल्ड से शुरुआत
बीती सदी के आखिरी दशक में टैक्सास में पली-बढ़ी बियोंस की आवाज की खुमारी ने अमरीका समेत पूरी दुनिया को अपने आगोश में लिया। वे इन दिनों डिज्नी चाइल्ड नामक म्यूजिकल ग्रुप का हिस्सा थीं, जो बियोंस के पिता मैथ्यू नोल्स चलाते थे। यह समूह संगीत इतिहास का दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला गल्र्स ग्रुप है।
2003 में आया पहला अलबम
बियोंस का पहला अलबम डेंजरसली इन लव जून 2003 में रिलीज हुआ था। 1 घंटे के इस अलबम में उन्होंने चार गीत गाए थे। यह कई वीकली चार्ट में नंबर वन रहा और साल के सबसे बेहतरीन अलबम में शुमार किया गया। इस अलबम के बाद वे पूरी दुनिया में पहचानी गईं।
बियोंस के बारे में अनछुए तथ्य
बियोंस ऐसी पहली महिला हैं, जो एथलीट या सुपरमॉडल न होने के बावजूद स्पोट्र्स इलेस्ट्रेटेड के कवर पेज पर आईं।
वे अपने हर इंटरव्यू की एक कॉपी रखती हैं, ताकि कोई उन्हें मिसकोट न कर सके।
2012 में बेटी ब्लू आइवी की पैदाइश के पहले बियोंस एक बार मिसकैरेज का शिकार हो चुकी थीं। इसे वे अपने जीवन का सबसे निराशाजनक पल बताती हैं। 
उन्हें ज्यादातर परफ्यूम्स से एलर्जी है। इसलिए वे जो भी उत्पाद इस्तेमाल करती हैं, उनमें खास कैमिकल बदलाव किए जाते हैं। 
बियोंस के बॉडीगार्ड ने एक बार उनकी पैर की उंगली तोड़ दी थी। वह उन्हें फैन्स से बचाने की कोशिश कर रहा था।
जब वे बच्ची थीं, तो घर पर आने वाले मेहमान उनसे गाने की फरमाइश करते थे। इस पर वे पांच डॉलर की मांग रखती थीं। जब मेहमान पांच डॉलर देता था, बियोंस तभी गाना गाती थीं।
बियोंस और उनके पति जे जेड का नाम गिनीज बुक में दर्ज है। गिनीज ने उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जोड़ी करार दिया है। 
बियोंस की करीबी दोस्त साश फीयर्स शुरुआती दिनों में हर स्टेज परफार्मेंस में उनके साथ रहती थीं। असल में बियोंस को स्टेज से डर लगता था।  2010 में उन्होंने माना कि अब उन्हें स्टेज से डर नहीं लगता।
यह भी पढ़ें:  संभलिए जनाब, आप पर है डिजिटल किडनैपर की नजर बिटक्वाइन में मांगते हैं पैसा