जनता ने पांचों राज्यों में हराई सरकार

उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपा
10 साल बाद पंजाब की जनता ने जताया कांग्रेस पर भरोसा

2019 के आम चुनावों के सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने अपने विरोधियों पर बढ़त बना ली है। पांचों राज्यों में जनता ने सत्तारूढ़ दलों को हरा दिया है। हालांकि मणिपुर में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता के करीब है, लेकिन बहुमत से दूर। नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक पर जनमत संग्रह के तौर पर देखे जा रहे यह चुनाव विकास, बदहाली और स्वच्छ प्रशासन जैसे बुनियादी मुद्दों से होते हुए श्मशान-कब्रिस्तान और गधे की बहस तक पहुंचे। इस दौरान जातिगत गोलंबदी और धु्रवीकरण की कोशिशें भी हुईं। इन सबके बीच भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं पंजाब में कांग्रेस को एक दशक बाद खुश होने का मौका मिला। गोवा और मणिपुर में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस इन दोनों छोटे राज्यों में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

यह भी पढ़ें:  नई नक्सल रणनीति के संकेत