मिलिंद सोमण: दुनिया भर में दे रहे सेहत का संदेश

29 सितंबर 2016 को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित

सचिन श्रीवास्तव
अगर आप सेहत के लिए किसी को अपनी प्रेरणा बनाना चाहते हैं तो मिलिंद सोमण से बेहतर कोई नाम शायद न मिले। वे पूरी दुनिया में फिटनेस प्रमोटर के तौर पर घूम रहे हैं। इसी सप्ताह उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल बर्लिन मैराथन को पूरा कर दुनिया को हैरान कर दिया है। इस दौड़ में 42 हजार लोगों ने हिस्सेदारी की थी। तैराकी, इंजीनियरिंग, मॉडलिंग और फिल्मों के बाद अब वे लोगों को सेहतमंद रहने का संदेश दे रहे हैं। 28 सितंबर को उन्होंने आठ दिन की ग्रेट इंडिया रन को पूरा किया। इसके आखिरी दिन मिलिद की मां भी उनके साथ दौड़ी।

मिलिंद सोमण
जन्म: 4 नवंबर 1965
इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया। मॉडलिंग और फिल्मों में भी काम। इन दिनों फिटनेस को प्रमोट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  मीरा इरडा: कार्ट रेसिंग में पुरुष प्रभुत्व को चुनौती

बचपन लंदन और मुंबई में बीता
मिलिंद का जन्म स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुआ था। पिता प्रभाकर सोमण न्यूक्लियर साइंटिस्ट और मां ऊषा बायोकैमिस्ट हैं। मिलिंद सात साल के थे, तब परिवार मुंबई आ गया। प्रभाकर सोमण भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में काम कर चुके हैं। अपनी पढ़ाई मिलिंद ने मुंबई में ही की।

2009 में हुआ तलाक
मिलिंद जब फिल्मों में सक्रिय थे तब पूर्व मिस इंडिया मधु सप्रे से उनका अफेयर था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 2006 में मिलिंद ने अंतरंग संबंध थे। फ्रांसीसी अभिनेत्री मैलीन जंपेनोई से शादी की। मैलीन के साथ मिलिंद ने वैली ऑफ फ्लॉवर में काम किया था। हालांकि तीन साल बाद 2009 में यह रिश्ता टूट गया।

4 बार रहे तैराकी के नेशनल चैंपियन
मिलिंद 10 साल की उम्र से तैराकी में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने लगे थे। जूनियर स्तर पर कई मेडल हासिल करने के बाद उन्होंने 1984-87 तक लगातार चार साल लगातार राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता जीती। 1988 में उन्होंने तैराकी छोड़ दी।

यह भी पढ़ें:  मैदान के बाहर के खेलों से परिचित कराएगी एबी की आत्मकथा

लिम्का बुक में दर्ज है नाम
मिलिंद का नाम 30 दिन में 1500 किलोमीटर दौडऩे के लिए लिम्का बुक में दर्ज है। वे महिलाओं की सबसे बड़ी मैराथन पिंकेथन के अंबेसडर हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई से अहमदाबाद के बीच की 527 किलोमीटर की दूरी नंगे पैर दौड़कर पूरी की है।

मैराथन का आयरनमैन खिताब
2015 में उन्होंने ग्रीनाथन को एक ही कोशिश में पूरा कर आइरन मैन चैलेंज जीता था। ग्रीनाथन को उन्होंने रिकॉर्ड 15 घंटे 19 मिनट में पूरा किया था। इसमें तीन चैलेंज 17 घंटे के भीतर पूरे करने होते हैं। इनमें 3.8 किमी की तैराकी, 180.2 किमी की साइकलिंग और 42.2 किमी की दौड़ शामिल होती है।